छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बच्चों ने बनाए मिट्टी के दीये और इसे प्रज्ज्वलित कर स्कूल को किया रोशन…

By kadwaghut|06 Nov 2026, 4:30 PM
f X W

डोंगरगांव | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरीकला में दीपावली अवकाश के पूर्व विद्यार्थियों ने दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए स्वयं मिट्टी के आकर्षक दीये बनाए तथा उन्हें प्रज्वलित कर विद्यालय परिसर को रोशनी से जगमगा दिया। गतिविधि प्रभारी लक्ष्मी कांत शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वयं मिट्टी के दीये बनाने के लिए प्रेरित किया।

मिट्टी के दीपों के उपयोग, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय में आयोजित यह दीपोत्सव बच्चों के लिए आनंद और सीख का अनूठा अनुभव रहा। दीपावली अवकाश पर जाने से पूर्व बच्चों ने दीप जलाकर खुशियों, उमंग और सकारात्मकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दीपावली के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों ने दीप सज्जा एवं दीप प्रज्ज्वलन गतिविधि में हिस्सा लिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : खनिज विभाग ने 6 माह में प्राप्त किया 38.47 करोड़ का राजस्व ...

Related Articles

2

Back to top button