छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कांकेर में राशन दुकानों के नए भवन बनाने की तैयारी, प्रस्ताव तैयार

By Admin|03 Nov 2026, 5:42 PM
f X W

कांकेर जिले में 111 जर्जर और 26 भवनविहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए तैयार किया गया प्रस्ताव

रायपुर, 
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक सुचारु, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित मूल्य दुकानों के भवनों की स्थिति में सुधार की पहल की जा रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहतत संचालित दुकानों की भौतिक स्थिति और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जर्जर भवनों की मरम्मत, नवीन उचित मूल्य दुकान सह गोदाम निर्माण तथा भवनविहीन दुकानों के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उत्तर बस्तर कांकेर को प्रेषित किया गया है।

        कांकेर जिले में संचालित कुल 496 उचित मूल्य दुकानों में से 111 दुकानें सह गोदाम के भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं, वहीं 26 उचित मूल्य दुकानें स्वयं के भवन के अभाव में अन्य शासकीय भवनों में संचालित हो रही हैं। इसके साथ ही 07 नवीन उचित मूल्य दुकानों के लिए भी आवश्यकतानुसार भवन निर्माण एवं सुविधाओं के विकास की आवश्यकता चिन्हांकित की गई है।

      इस पहल का उद्देश्य उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए सुरक्षित एवं बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराना, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था मजबूत करना तथा राशन वितरण प्रणाली को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाना है। भवनों के सुधार एवं नवीन निर्माण से उचित मूल्य दुकानों के संचालन में सुविधा बढ़ेगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के हितग्राहियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

READ ALSO  CG : अवैध निर्माण पर रायपुर निगम का बड़ा एक्शन! जोन-8 में चला बुलडोजर; जुर्माना भी वसूला ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button