छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : Youth Congress चुनाव के बीच यूथ कांग्रेस प्रत्याशी पर डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोप …

By kadwaghut|09 Sep 2026, 10:08 AM
f X W

दुर्ग-भिलाई: भिलाई में यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के बीच घमासान चल रहा है। इसी बीच दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अमन सिंह के एक डिलीवरी बॉय के कपड़े उतारकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो नेहरू नगर का बताया जा रहा है, जिसमें यूथ कांग्रेस नेता और उनके साथी पिज्जा डिलीवरी बॉय को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता भी नजर आ रहा है, लेकिन इसके बाद भी उसे थप्पड़ और मुक्के से मारा गया।

Advertisement
Advertisement

मामला 29 अगस्त की रात का है। मामले में पिज्जा डिलीवरी बॉय ने राहुल साहू, आदित्य वैष्णव, आयुष सिंह और नितिन सिंह समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। बता दें कि अमन सिंह अहिवारा के रहने वाले हैं और पहले अहिवारा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। शिकायत के मुताबिक, डिलीवरी बॉय स्टील कॉलोनी कातुलबोर्ड का रहने वाला है और नेहरू नगर स्थित डोमिनोज पिज्जा में काम करता है। 29 अगस्त की रात करीब 2 बजे वह स्मृति नगर में पिज्जा पहुंचाने गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में राहुल साहू, आदित्य वैष्णव, आयुष सिंह और नितिन दो बाइक से जाते मिले।

उन्होंने ने डिलीवरी बॉय देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। करीब 2.30 बजे डिलीवरी बॉय कैश जमा करने के लिए रुका। इसी दौरान चारों युवक वहां पहुंच गए। उसने गाली देने का कारण पूछा तो विवाद बढ़ गया।आरोप है कि चारों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने अपने दोस्तों मयंक लकड़ा और लीलाधर साहू को फोन कर बुलाया। दोनों ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। डर के कारण वे डोमिनोज चले गए, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसी दौरान एक युवक के हाथ में पहने कड़े से डिलीवरी बॉय के सिर में चोट लगने का आरोप है। घटना के कुछ देर बाद नितिन का भाई अमन सिंह भी वहां पहुंचा। अमन सिंह ने भी गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की। इस घटना का पूरा वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब वायरल हो रहा है।

READ ALSO  CG : उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins