राजनांदगांव , सोमनी थाना क्षेत्र के देवादा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे पिता और उनका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका भिलाई के निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना सोमवार दोपहर 12.30 बजे की है।
उतई थाना क्षेत्र के ग्राम माहका में रहने वाले वेदप्रकाश बंजारे अपने रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने धौराभाठा जा रहे थे। वेदप्रकाश के साथ बाइक में उनकी पत्नी राजकुमारी बंजारे (27), बेटी आराध्या बंजोर (6) और बेटा गौरित बंजारे (4) सवार थे। तीनों दोपहर करीब 12.30 बजे देवादा के पास पहुंचे थे, तभी उन्हें पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में सभी को गंभीर चोटें आई थी। मौके से सभी को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचा गया। जहां इलाज के दौरान राजकुमारी बंजारे और आराध्या बंजारे की मौत हो गई। इधर गंभीर रूप से घायल वेदप्रकाश और गौरित को भिलाई रेफर किया गया है।
निर्माण के दौरान सड़क पर संकेतक नहीं लगाया बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रेलर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। सोमनी पुलिस की टीम आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। इधर मृतक के परिजन ने निर्माणाधीन सड़क पर लापरवाही को हादसे की वजह बताई है। परिजन ने आरोप लगाया कि निर्माण वाले हिस्से में किसी तरह का संकेत तक नहीं लगाया गया है। जिससे वाहनों की आवाजाही मनमाने ढंग से हो रही ।
