राजनांदगांव : गोंदिया-पटना-गोंदिया के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी…
राजनांदगांव , रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व में यात्रियों को कन्फर्म बर्थ दिलाने की पहल की है। रेलवे गोंदिया-पटना-गोंदिया के बीच 3-3 फेरे की पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है। गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ स्टेशनों से इसमें यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन गोंदिया से 6 से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार चलेगी। गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल पटना से 7 से 21 नवंबर हर शनिवार को चलेगी।
गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल गोंदिया से हर शुक्रवार को 12.30 बजे रवाना होगी। डोंगरगढ़ 13.26 बजे, राजनांदगांव 13.50 बजे, दुर्ग 14.45 बजे, रायपुर 15.35 बजे पहुंचेगी। दूसरी दिशा में गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल 7 से 21 नवंबर तक हर शनिवार 18.10 बजे रवाना होगी। रायपुर 21.50 बजे, दुर्ग 23.20 बजे, राजनांदगांव 23.41 बजे, डोंगरगढ़ 00.15 बजे, 3.00 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 10 स्लीपर, 3 एसी-थ्री, 1 एसी एवं – 2 एसी सहित 20 कोच रहेंगे। इधर बिलासपुर मंडल के चांपा-रायगढ़ सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते 2 नवंबर को दोनों दिशा की गाड़ी संख्या 68861-68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गो ंदिया मेमू केवल गोंदिया-बिलासपुर-गों दिया के बीच चलेगी। बिलासपुर-झारसुगुड़ा-ब िलासपुर के बीच कैंसिल रहेगी। इधर पर्व को देखते हुए यात्री टिकट आरक्षण कराने पहुंच रहे हैं।




