छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पटवारी हड़ताल पर हैं, कृषि उद्यानिकी की टीम करेगी सर्वे…

By kadwaghut|01 Nov 2026, 12:19 PM
f X W

राजनांदगांव , चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से हुए फसलों का नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कृषि, उद्यानिकी व राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

पटवारियों की हड़ताल के चलते उन्हें सर्वे में फिलहाल शामिल नहीं किया गया है। जारी आदेश में संयुक्त टीम को फसल को हुई क्षति का वास्तविक आकलन करने व निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया है। सर्वे में धान सहित अन्य कृषि व उद्यानिकी फसल को हुई क्षति का आकलन किया जाएगा।

सभी तहसीलदारों व संबंधित विभागीय अधिकारियों को मैदानी अमले के माध्यम से प्रभावित ग्रामों में सर्वेक्षण कर फसल क्षति की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित किसानों व फसलों को हुए नुकसान की वास्तविक रिपोर्ट तैयार करने कहा गया है। ताकि कोई भी किसान का रकबा छूट न जाएं। जल्द रिपोर्ट को राज्य शासन को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि तूफान की वजह से फसलों‍ को भारी नुकसान पहुंचा है।

नमी से अब बालियों में सड़न की आशंका जिले में 1 लाख 70 हजार हेक्टेयर रकबे में सिर्फ धान की फसल लगी है। इसके लिए किसानों ने 600 करोड़ रुपए का कर्ज भी लिया है। तेज हवा से धान जमीन में धराशायी हो गई है। बारिश की वजह से नमी आ गई है। जिससे धान की बालियों में सड़न की भी आशंका है। ऐसी स्थिति में उपचार के लिए अब किसानों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।

READ ALSO  CG : सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रक्रिया, सुरज कुमार बरेठ को मिला बेटी सिमरन का जाति प्रमाण पत्र ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button