छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पुष्य नक्षत्र आज, दिवाली से पहले सोना चांदी से लेकर गाड़ियों तक होगी खरीदी…

By kadwaghut|01 Nov 2026, 12:13 PM
f X W

राजनांदगांव , दीवाली से पहले पुष्य नक्षत्र का विशेष मुहूर्त रविवार को पड़ रहा है। इस दिन बाजार में जमकर खरीदारी की संभावना है। इसे लेकर व्यापारियों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार की छुट्टी के चलते भी बाजार में भीड़ उमड़ने की संभावना है। बाजार सजकर तैयार हो गया है। विशेष मुहूर्त में सुबह से देर शाम तक बाजार में खरीदारी जारी रहेगी।

दिवाली से पहले हर साल पुष्य नक्षत्र मुहूर्त का विशेष महत्व रहा है। बीते सालों में भी इस विशेष मुहूर्त में बंपर खरीदी दर्ज की गई है। जिसे देखते हुए व्यापारियों ने व्यापक तैयारी कर रखी है। इसके साथ ही दिवाली की खरीदी भी तेज होगी। हालांकि कपड़ा बाजार ने पहले ही रफ्तार पकड़ ली है। रविवार से इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी आएगी। इधर पुष्य नक्षत्र के विशेष मुहूर्त में जमीन की रजिस्ट्री भी जमकर होने की संभावना है। पुष्य नक्षत्र के दिन बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक व सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम कर रखे हैं।

ऑटोमोबाइल : ऑटोमोबाइल सेक्टर में नवरात्रि से ही उछाल बना हुआ है। ऑटोमोबाइल्स व्यवसायी सुपर्ण सिंह ने बताया कि पुष्य नक्षत्र के लिए दुपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मौसम खराब होने की वजह से कुछ दिन ग्राहकों की कमी रही है। हालांकि पुष्य नक्षत्र में इस साल भी बंपर बिक्री की संभावना है।

बाजार में त्योहारी भीड़ को देखते हुए लोग खरीदी पहले ही करना चाह रहे हैं। यही वजह है कि ज्यादातर सेक्टरों में लोग अपनी पसंद की चीजें पहले ही खरीदने पहुंच रहे हैं। इसके चलते बाजार में बेहतर स्थिति बनती जा रही है। लोग अपनी बुक किए गए सामानों की डिलीवरी अपने पसंद के मुहूर्त में चाह रहे हैं। लोग अपनी पसंद की चीजें खरीद रहे हैं।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में 'अर्नब' का अलर्ट! कई जिलों में स्कूल बंद; 779 राहत शिविर तैयार ...

इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने प्लानिंग पूरी कर ली है। पुष्य नक्षत्र में बाजार में पहुंचने वाली भीड़ को देखते हुए हर हिस्से में जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था के साथ सुरक्षा को लेकर भी जवानों को निगरानी में लगाया गया है। ताकि किसी तरह की आपराधिक घटना न हो।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button