छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : धान खरीदी में 15 दिन कटौती लक्ष्य 60-70 लाख क्विं. बढ़ा…

By kadwaghut|01 Nov 2026, 11:49 AM
f X W

राजनांदगांव , समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी की जगह अब 15 जनवरी तक की जाएगी। इसमें 15 दिनों की कटौती की गई है, इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। कुल 75 की जगह 60 दिन खरीदी होगी। जिले में धान खरीदी के लक्ष्य को बढ़ा कर 60 से 70 लाख क्विंटल किया गया है। जिले में 26 नए, कुल 122 खरीदी केन्द्रों में कुल 70 लाख 95 हजार 830 लाख क्विंटल धान की खरीदी होगी। कॉमन धान 2441 रुपया और ग्रेड ए 2461 रुपया प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी की जाएगी।

राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गाइडलाइन जारी की है। धान खरीदी करने 2 से 5 नवंबर के बीच ट्रायल रन किया जाएगा। किसानों और कांग्रेसियों ने एक नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की मांग की थी जो पूरी नहीं हो सकी। अब 15 नवंबर से खरीदी शुरू कर 15 दिन की कटौती कर 15 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी। इससे किसानों में नाराजगी है। समिति प्रबंधकों की सूखत का प्रावधान सहित अन्य मांगों पर विचार नहीं किया गया है। समिति प्रबंधकों ने भी नाराजगी जाहिर की है।

जिला स्तर पर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बना है। वहीं तहसील स्तर में भी टीम बना कर अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। चारों ब्लॉकों में नोडल अफसर निरीक्षण कर सतर्कता एप से खरीदी केन्द्रों में तैयारी की 3 नवंबर तक जानकारी देंगे।

READ ALSO  CG जेलों में खाली पदों का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, भर्ती प्रक्रिया पर मांगी जानकारी
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button