राजनांदगांव : रासेयो शिविर में योग का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने दी गई प्रेरणा…
राजनांदगांव , नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनमें सेवा भावना के साथ स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से शिवनाथ साइंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) द्वारा सत्यानंद आश्रम में सात दिवसीय आवासीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल और पतंजलि के जिला प्रभारी (रायपुर) राम मणि शुक्ला शामिल हुए। उन्होंने स्वयंसेवकों को योग, अनुशासन और सकारात्मक दिनचर्या अपनाने प्रेरित किया।
अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रवि सिन्हा ने किया। रवि सिन्हा ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपने दायित्वों का एहसास कराने का माध्यम है। शिविरों के जरिए विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से काम करने, समस्याओं को समझने, उनके समाधान में योगदान देने का अवसर मिलता है। इससे उनमें सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ सामाजिक सहभागिता भी जरूरी है।
स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की गई योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने स्वयंसेवकों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखती है। इसके लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन एवं आत्म अनुशासन जरूरी है। योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने से व्यक्ति स्वस्थ रहने के साथ अपनी ऊर्जा और क्षमता का बेहतर उपयोग कर सकता है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनाने कहा।
इससे शरीर व मन के बीच संतुलन रहता है पतंजलि के जिला प्रभारी राम मणि शुक्ला ने भी योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करने की पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। विद्यार्थियों के लिए यह पढ़ाई और दैनिक जीवन में अनुशासित रहने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। शिविर में स्वयंसेवक सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी निभा रहे हैं।