छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : लोकतंत्र की मजबूती पर दिया जोर…

By kadwaghut|01 Nov 2026, 11:41 AM
f X W

राजनांदगांव | पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम के तहत युवा संवाद, भाषण और क्विज प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने विद्यार्थियों से लोकतंत्र की मजबूती पर सार्थक संवाद किया। यादव ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का जनादेश, कानून का शासन और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान है।

राजनीतिक स्वार्थ के लिए भ्रांतियां फैलाना और व्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास उचित नहीं है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि एसआईआर, एसएसआर व वोट चोरी जैसे विषयों पर फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहकर तथ्यों के आधार पर सही राय बनाएं। युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें राजनीतिक घटनाओं को समझकर राष्ट्रहित और संवैधानिक मूल्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : शिविर : पहले स्वयं आत्मनिर्भर बनने प्रेरित किया...

Related Articles

2

Back to top button