छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : बारिश थमी तो सड़कों की खुली पोल, गड्ढे बढ़ा रहे परेशानी …
राजनांदगांव | बारिश के बाद राजनांदगांव शहर की सड़कों की बदहाली और उजागर हो गई है। कई इलाकों में सड़कों से डामर की परत उखड़ गई है, वहीं जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी सूखने के बाद सड़कें और ज्यादा खराब नजर आ रही हैं। इन सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों की स्थिति देखकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। कई जगह गड्ढे हो गए हैं।
अगली खबर लोड हो रही है...




