छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

सनसिटी के डी ब्लॉक में 10 अधिकारियों की टीम की कार्रवाई, दो मकानों में पहुंची

By kadwaghut|30 Oct 2026, 9:03 AM
f X W


राजनांदगांव। शहर के सनसिटी कॉलोनी के डी ब्लॉक में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे दो वाहनों से पहुंची लगभग 10 अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने कॉलोनी के गेट पर मौजूद गार्ड का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया और इसके बाद अंदर जाकर दो मकानों में प्रवेश किया।


समाचार लिखे जाने तक टीम की कार्रवाई जारी थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई किस विभाग या एजेंसी की ओर से की जा रही है और इसका कारण क्या है। संबंधित विभाग से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मोहला : यश के नेत्रदान से जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी की उम्मीद ...

Related Articles

Back to top button