छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : युवक-युवती परिचय सम्मेलन 13 दिसंबर को…

By kadwaghut|27 Oct 2026, 11:20 AM
f X W

राजनांदगांव | कोसरिया यादव समाज की ओर से 13 दिसंबर को राजनांदगांव में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन, संभागीय शपथ ग्रहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आदर्श विवाह किया जाएगा। कार्यक्रम गौरव पथ स्थित गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में होगा। इसकी तैयारी और रूपरेखा को लेकर जिला कोसरिया यादव महासभा की बैठक बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46 में हनुमान मंदिर के समीप स्थित सामुदायिक भवन में हुई।

इसमें समाज के जिला, नगर और सर्किल पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने पर सहमति जताई। समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि आयोजन को व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए विभिन्न प्रभारी दलों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आयोजन नगर, जिला और संभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा। आयोजन समिति का गठन भी आगामी दिनों में किया जाएगा। बैठक में जिला कोसरिया यादव महासभा के अध्यक्ष मन्ना लाल यादव, संरक्षक महेश यादव, संतोष यादव, मंजू यादव, जिला उपाध्यक्ष धन्ना यादव, दुखुराम यादव और संजय यादव, जिला महामंत्री आनंद यादव, उप महामंत्री देवेश यादव आदि मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 27 नवंबर से कई ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें सूची ...

Related Articles

Back to top button