छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : फार्म हाउस में आईपीएल सट्टा, आरोपी को पकड़ा…

By kadwaghut|09 Jun 2026, 12:20 PM
f X W

राजनांदगांव | घुमका के खैर​िझटी फार्म हाउस में ऑनलाइन सट्‌टा के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कुछ समय पहले आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाने के मामले में यहां छापेमारी की ​थी।

घुमका पुलिस ने बताया कि आईपीएल सट्टे के रैकेट में शामिल डोंगरगढ़ निवासी आरोपी जसमीत सिंह भाटिया फरार हो गया था। जिसके ठेलकाडीह के बस स्टैंड में देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : यूथ नेशनल बास्केटबॉल में छग से बेहतर प्रदर्शन की है उम्मीद...

Related Articles

Back to top button