Rajnandgaon – ग्रीन फार्म हाउस मे ए सी चोरी में थाना सोमनी पुलिस की कार्रवाई – लंबे समय से फरार 02 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर जेल
दिनांक 20.08.2026 की रात्रि 11:00 बजे से दिनांक 21.08.2026 के प्रातः 07:30 बजे के मध्य ग्राम देवादा स्थित शेड्स ऑफ ग्रीन फार्म हाउस के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा 10 नग ए.सी. आउटडोर, 03 नग सबमर्सिबल पंप, 01 नग वाटर पंप, एचपी पंप, एचटीपी पंप, सीसीटीवी कैमरे एवं ब्लूटूथ साउंड बॉक्स का सामान चोरी कर लिया गया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सोमनी में अपराध क्रमांक 164/2026, धारा 305(ए), 331(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री के.पी. मरकाम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना सोमनी टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से प्राप्त जानकारी, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पूर्व में आरोपी विजय सोनवानी पिता अलखराम सोनवानी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम धीरी आबादीपारा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव तथा नागेश्वर प्रसाद साहू पिता स्व. रोहित राम साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम खल्लारी, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।
इसी प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी काली कुमार झा पिता रामचंद्र झा, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नं. 994, गुरूघासीदास वार्ड क्रमांक 44, गांधी नगर कसारीडीह, दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग तथा विक्की नेताम पिता आशाराम नेताम, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम धीरी, वार्ड नं. 01, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव से चोरी गए ए सी बरामद कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्रवाई में उनि बलदाऊ चंद्राकर, प्र.आर. डूलेश्वर साहू, आर. मनोज हरमुख, भास्कर प्रधान एवं विनोद महिलांगे, थाना सोमनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना सोमनी पुलिस की अपील
थाना सोमनी पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि अपने घर, प्रतिष्ठान, फार्म हाउस एवं अन्य संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखें तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतें।



