छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अब खाद के लिए कतार से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से होगी बुकिंग…

By kadwaghut|14 Oct 2026, 11:30 AM
f X W

राजनांदगांव , खाद खरीदने सहकारी समितियों में लंबी कतारों से किसानों को राहत मिलेगी। रबी सीजन से खाद वितरण की डिजिटल व्यवस्था लागू होगी। किसान मोबाइल पर फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल्स (एफएफएस) एप से खाद बुकिंग कर डिजिटल टोकन प्राप्त कर खाद ले सकेंगे। नई व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध कराने के साथ वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना, अनियमितता की निगरानी रखना और कालाबाजारी पर अंकुश लगाना है।

व्यवस्था की वास्तविक सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि किसानों का पंजीयन, खाद के स्टॉक की जानकारी, टोकन जारी करने और केंद्रों पर वितरण की प्रक्रिया कितनी सुचारू रहती है। बुकिंग से वितरण तक डिजिटल रिकॉर्ड, केंद्रों का चक्कर लगाने की जरूरत घटेगी। किसान मोबाइल एप पर पंजीयन कर अपनी भूमि, फसल और उर्वरक की आवश्यकता से संबंधित जानकारी दर्ज करेंगे। पात्रता और उपलब्धता के आधार पर बुकिंग करने पर डिजिटल टोकन मिलेगा। संबंधित अधिकृत विक्रय केंद्र से खाद मिलेगी। इस नई व्यवस्था से किसानों का समय बचेगा। उन्हें घर बैठे सुविधा मिलेगी।

नई व्यवस्था पर चुनौतियों से अभी भी निपटना होगा एप और बुकिंग प्रक्रिया की जानकारी देना, नेटवर्क या तकनीकी समस्या में सहायता, टोकन जारी होने पर खाद की उपलब्धता, डिजिटल रिकॉर्ड के साथ वास्तविक स्टॉक का मिलान, टोकन से ज्यादा जरूरी खाद मिलना है। डिजिटल टोकन व्यवस्था किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है, लेकिन आकलन कितने किसानों ने ऐप पर पंजीयन कराया या टोकन जारी हुए यह नहीं। कितने किसानों को समय पर खाद मिली, कितने लौटे, वितरण संबधित शिकायतों का कितना समाधान हुआ या कमी आई ये देखना होगा।

READ ALSO  राजनांदगांव : 18 अक्टूबर से इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू, युवाओं को मिलेगा हुनर सीखने का मौका...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button