छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : संयुक्त संचालक और सीएमएचओ नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव व डोंगरगढ़ का किया निरीक्षण…

By kadwaghut|14 Oct 2026, 12:01 PM
f X W

राजनांदगांव । संयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग डॉ. केके नाग तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने माँ दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन किए तथा श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मार्ग में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य शिविरों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक दवाइयों, स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती एवं आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को श्रद्धालुओं को आवश्यकता पडऩे पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी शिविरों में पर्याप्त दवाइयों, आवश्यक उपकरणों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सतर्कता एवं समन्वय बनाए रखने कहा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ के निरीक्षण के दौरान मरीजों का पंजीयन समय पर करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर जारी रखने नेक्सट जेन पोर्टल के माध्यम से ओपीडी एवं आईपीडी पंजीयन सेवाएं 24 घंटे निर्बाध रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रकरणों का व्यवस्थित डिजिटल रिकॉर्ड संधारण तथा निर्धारित प्रक्रियाओं का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने मेडलेअपर पोर्टल पर मेडिको-लीगल प्रकरणों एवं पोस्टमार्टम संबंधी मामलों की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने करने कहा। अधिकारियों ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन, डिजिटल पंजीयन एवं अभिलेख संधारण में निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा।

READ ALSO  CG : CG के दो मजदूर तमिलनाडु में बंधक, नौकरी का झांसा देकर ले गए दलाल ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button