छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG : पहली वारदात से महज एक किलोमीटर दूर मिला शव, बेमेतरा में फिर सनसनी …

By kadwaghut|14 Oct 2026, 11:54 AM
f X W

बेमेतरा: बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव में बंजारपुर नहर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बंजारपुर निवासी बलराम पटेल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, परपोड़ी क्षेत्र के कमकावाड़ा में हुई वारदात के बाद अब वहां से महज एक किलोमीटर दूर भटगांव-बंजारपुर नहर के पास बलराम पटेल का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या किन कारणों से की गई और इसमें कौन शामिल है। क्षेत्र में लगातार सामने आ रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  धमतरी में ’निदान-03’ शिविर: दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन को सुगम बनाने की ऐतिहासिक पहल

Related Articles

Back to top button