छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बारिश का येलो अलर्ट 15 जिलों में …

By kadwaghut|27 Jul 2026, 11:01 AM
f X W

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसूनी हवाओं ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों की सुस्ती के बाद अब प्रदेश भर में बारिश का दौर तेज होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रायपुर केंद्र के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां काफी सक्रिय रहेंगी। इसके प्रभाव से कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी, वहीं कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में एक मजबूत मौसम तंत्र (Weather System) सक्रिय है। इस सिस्टम की वजह से छत्तीसगढ़ के वायुमंडल में लगातार भारी मात्रा में नमी पहुंच रही है। यही मुख्य कारण है कि अगले चार से पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 जुलाई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका है। इसके बाद 29 और 30 जुलाई को भी बारिश की तीव्रता बनी रहेगी और खासकर मध्य व उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं महीने के आखिरी दिन यानी 31 जुलाई और अगस्त की शुरुआत (1 अगस्त) को भी मौसम से खास राहत मिलने के आसार नहीं हैं, और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात का सिलसिला जारी रहेगा।

READ ALSO  लाल आतंक से मुक्ति के बाद शांति, विश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button