छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : 18 अक्टूबर से इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू, युवाओं को मिलेगा हुनर सीखने का मौका…
अंबागढ़ चौकी | नगर के वार्ड 4 में स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 18 अक्टूबर से 4 माह तक निरंतर विद्यार्थियों, युवाओं को निशुल्क इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आईटीआई के प्राचार्य जीएल खरे ने बताया कि हाईस्कूल पास किसी भी वर्ग के युवक-युवती, विद्यार्थी मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत यह प्रशिक्षण निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
इच्छुक युवक-युवतियां या छात्र-छात्राएं 17 अक्टूबर तक यहां प्रवेश के लिए अपने शैक्षणिक दस्तावेजों व दो फोटो के साथ कार्यालयीन अवधि में संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर लोड हो रही है...



