छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नवरात्रि में देवी मंदिरों में भक्ति की ज्योत, मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु…

By kadwaghut|14 Oct 2026, 11:50 AM
f X W

मां के दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

राजनांदगांव । शारदीय नवरात्रि पर्व के साथ ही शहर के देवी मंदिरों में आस्था और भक्ति की ज्योत जगमगाने लगी है। सुबह से देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। मां दुर्गा के दर्शन, पूजा-अर्चना और आरती के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। मंदिरों में मनोकामना ज्योत प्रज्वलित होने से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। नवरात्रि के अवसर पर देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

श्रद्धालु परिवार सहित मां के दरबार में पहुंचकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। कई भक्तों द्वारा व्रत रखकर नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह और शाम भक्तों की भीड़ दिखाई दे रही है। आरती के दौरान घंटियों की गूंज और माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठते हैं। नवरात्रि के चलते धार्मिक उत्साह के साथ बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। कुल मिलाकर नवरात्रि का पर्व शहर में आस्था, भक्ति और उल्लास का वातावरण निर्मित कर रहा है।

विद्युत रोशनी से जगमगाया मां बमलेश्वरी का दरबार

डोंगरगढ़। शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर विद्युत रोशनी से जगमगा उठा है। मंदिर परिसर की आकर्षक साज-सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नवरात्रि के आगमन के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल छाया हुआ है। पहाड़ी पर विराजमान मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई है, वहीं रोशनी से नहाया मां का दरबार भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति करा रहा है।

READ ALSO  जनहित के कामों को मिले प्राथमिकता, डिप्टी CM अरुण साव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button