छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 101 जोड़े का सामूहिक विवाह कराएंगे…

By kadwaghut|04 Oct 2026, 11:14 AM
f X W

राजनांदगांव , नगर देवांगन समाज द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर माँ परमेश्वरी जयंती महोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष राहुल देवांगन ने प्रेसवार्ता आयोजित कर समाज की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

राहुल देवांगन ने बताया कि इस वर्ष माँ परमेश्वरी जयंती के अवसर पर समाज द्वारा 101 जोड़ों के सामूहिक आदर्श विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही समाजहित व जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें नशामुक्ति अभियान, रक्तदान शिविर सहित सामाजिक चेतना और सेवा से संबंधित गतिविधियां प्रमुख रूप से शामिल रहेंगी।

अनावश्यक खर्चे कम करने की दिशा में हो रहा काम: अध्यक्ष राहुल देवांगन ने बताया कि समाज में अनावश्यक सामाजिक खर्चों को कम करने तथा परिवारों पर आर्थिक बोझ घटाने की दिशा में भी पहल की जा रही है। इसी क्रम में मृत्यु भोज पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। समाज पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे निर्णयों का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज में सादगी, एकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins