छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मानसून विदा, तापमान 35 डिग्री पर पहुंचा, इस बार जल्द आएगी ठंड…

By kadwaghut|04 Oct 2026, 10:57 AM
f X W

राजनांदगांव . दक्षिण पश्चिम मानसून छग से विदा हो गया है। शनिवार को मौसम विभाग ने इसकी अधिकृत जानकारी दी। अब मानसूनी बारिश नहीं होगी। मौसम साफ होने के बाद तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया।

Advertisement
Advertisement

हालाकि अगले कुछ दिनों में ही न्यूनतम तापमान में गिरावट की शुरुआत हो सकती है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून अपने निर्धारित समय से लगभग 12 दिन पहले ही विदा हो गया है। अल नीनो के असर से हवा में भी बदलाव हुआ है। इस बार ठंड के जल्द शुरु होने की संभवना बन रही है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की शुरुआत हो सकती है।

अल नीनो के प्रभाव के बावजूद इस बार जिले में सामान्य बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने ठंड और शीत लहर वाले दिनों की संख्या भी इस बार अधिक रहने की संभावना जताई है।

अल नीनों के असर से इस बार विंड पैटर्न (हवाओं के रुख) में भी बदलाव हुआ है। इसके चलते इन दिनों बंगाल की खाड़ी या अरब सागर से नमीयुक्त हवा नहीं आ रही है। उत्तर पश्चिम से शुष्क हवाओं का आगमन हो रहा है। इसी के चलते मानसून की वापसी भी जल्द हुई है। हवा शुष्क रहेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : गणेश विसर्जन में मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन, हजारों की भीड़ के बीच शांतिपूर्वक निकली झांकियां; अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins