छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : लोकहित के व्यापक कार्य में बाधा डालने के कारण तीन समिति प्रबंधक की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त

By kadwaghut|14 Nov 2025, 9:55 PM
f X W

राजनांदगांव । लोकहित के व्यापक कार्य में बाधा डालने के कारण राजनांदगांव विकासखंड के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बोरतलाब के समिति प्रबंधक ईश्वर श्रीवास एवं कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित गठुला के समिति प्रबंधक किशुन देवांगन तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित के समिति पनियाजोब के समिति प्रबंधक भीखम चंद जैन की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement


जारी आदेश अनुसार समिति प्रबंधकों को जनहित के कार्य प्रभावित होने के कारण तत्काल कार्यालय में उपस्थित होने निर्देशित किया गया था, लेकिन सूचना के पश्चात भी कार्यालय में उपस्थिति नहीं दी गई। यह कृत्य अनुशासनहीनता की परिधि में आने के पर कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कारण बताओ सूचना पत्र देते हुए अंतिम अवसर प्रदान किया गया। कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब प्रेषित किया गया। जवाब समाधानकारक नहीं होने से बोर्ड द्वारा अमान्य किया गया। समिति प्रबंधकों की अनुपस्थिति के कारण समिति में धान उपार्जन की तैयारी प्रभावित हुई है, जो व्यापक लोकहित के विपरीत है। साथ ही किसानों को रबी ऋण वितरण, खाद-बीज वितरण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों के महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हुए है, जो गंभीर दुराचरण की श्रेणी में आता है। इस गंभीर कृत्य के लिए बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय के परिप्रेक्ष्य में सेवा नियम के तहत लोकहित के व्यापक कार्य में बाधा डालने के कारण समिति प्रबंधकों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कलेक्टर ने मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए परिजनों के साथ की चर्चा

READ ALSO  CG : भिलाई में मांगी लिफ्ट मिली मौत…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins