छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ का म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार…

By kadwaghut|04 Oct 2026, 11:09 AM
f X W

राजनांदगांव , छह राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक अकाउंट के मामले में राजनांदगांव पुलिस ने डोंगरगढ़ क्षेत्र के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के आईसीआईसीआई बैंक खाते में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त 91 लाख 85 हजार रुपए की रकम आई और उसे आगे ट्रांसफर किया गया।

Advertisement
Advertisement

आरोपी धनीराम सिन्हा (43), निवासी ग्राम जामरी, पोस्ट जटकन्हार, थाना डोंगरगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार भारत सरकार के गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के समन्वय पोर्टल से मिले इनपुट के आधार पर ऐसे बैंक खातों की पहचान की गई थी, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने और आगे भेजने में किया जा रहा था। सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक आईसीआईसीआई बैंक खाते से 91.85 लाख रुपए की संदिग्ध राशि का लेन-देन हुआ है।

पुलिस ने मामले में सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 611/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4) और 317(5) में अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान 3 अक्टूबर को धनीराम सिन्हा को तलब कर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG कृषि योजनाओं के लिए ₹181.99 करोड़ जारी, RKVY और कृषि उन्नति योजना की दूसरी किस्त

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins