राजनांदगांव : तीज मिलन : सजी संस्कृति की रंगीन शाम प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर…
राजनांदगांव , राजपूत क्षत्रिय महासभा उप समिति राजनांदगांव की ओर से तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सामाजिक एकजुटता, परंपरा और महिला प्रतिभाओं को मंच देने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में वीणा सिंह और करुणा यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। महिला मंडल की अध्यक्ष शशि चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे पुलिस निरीक्षक तरुणा साहू व विशिष्ट अतिथि छाया देवेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहीं।
समारोह में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रीना राजपूत ने प्रथम और सीमा बघेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम तथा राखी राजपूत द्वितीय रहीं। पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता में आरती गौतम ने पहला और छाया ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं सलाद सजाओ प्रतियोगिता में सुनीता प्रथम तथा पद्मिनी द्वितीय रहीं। नृत्य प्रस्तुति में मोनिका राजपूत, राखी राजपूत, अर्चना, माया राजपूत, चांदनी राजपूत, मुस्कान राजपूत और डॉ. सुनीता राजपूत सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।
समाज की एकता और आपसी सहभागिता पर दिया गया जोर मुख्य अतिथि वीणा सिंह ने समाज की एकता और आपसी सहभागिता को मजबूत करने पर जोर दिया। तरुणा साहू ने पंडवानी की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। करुणा यादव ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम का मंच संचालन माधुरी अश्विनी सिंह ठाकुर, महिला सचिव एवं महिला मंडल राजनांदगांव द्वारा किया गया। समारोह में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहीं।



