छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खाड़ी में फिर बन रहा लो प्रेशर सिस्टम, 26 तक अंधड़-बारिश…

By kadwaghut|23 Sep 2026, 11:11 AM
f X W

राजनांदगांव , दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई शुरु हो गई है। लेकिन वापसी के पहले मानसून एक बार फिर जोर लगा रहा है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सहित अलग-अलग सिस्टम बन रहे हैं। इससे 26 सितंबर तक अंधड़ के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement
Advertisement

बारिश की सबसे अधिक गतिविधि दुर्ग संभाग के जिलों में रहेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया​ कि बुधवार से मौसम में बदलाव शुरु हो जाएगा। आसमान में बादल छाएंगे और गरज चमक की स्थिति बनेगी। वहीं कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेज अंधड़ की भी स्थिति बनेगी। चंद्रा ने बताया कि 23 से 26 सितंबर तक यह सिस्टम मजबूत स्थिति में रहेगा। अगले चार दिन जिले को एक बार फिर बारिश का लुत्फ मिल सकेगा। बता दें कि बीते दस दिनों से जिले में बारिश थमी हुई है। इससे तापमान का स्तर 35 ​डिग्री तक पहुंच गया हैं। वहीं गर्मी और उमस में भी बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक खाड़ी में विकसित हुआ लो प्रेशर एरिया मध्य भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से लगातार प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। हवा का रुख बदलने से मध्य छत्तीसगढ़ और खासकर दुर्ग संभाग के मैदानी इलाकों में स्थानीय चक्रवातीय घेरा मजबूत हो रहा है। इसके चलते अगले 3-4 दिनों तक 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वनांचल में औसत से 400 मिमी कम बारिश इस बार बारिश का ट्रेंड भी बदला हुआ रहा है। अब तक मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। जबकि वनांचल में बारिश काफी कमजोर है। मोहला-मानपुर क्षेत्र की औसत बारिश 1237 मिमी. है, जबकि अब तक सिर्फ 865 मिमी. बारिश ही इस हिस्से में दर्ज हुई है। वहीं मैदानी इलाके राजनांदगांव में 841 और खैरागढ़ में 709 मिमी. बारिश हुई है। यह अपने औसत के बराबर है।

READ ALSO  राजनांदगांव : एक लाख दीपों से जगमगाया रानी सागर व बूढ़ा सागर…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins