छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : पुलिस कस्टडी से चकमा देकर भागा 354 का आरोपी, मचा हड़कंप …

By kadwaghut|23 Sep 2026, 10:30 AM
f X W

कोरबा: पसान थाना पुलिस की अभिरक्षा में मौजूद एक स्थायी वारंटी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने पेशाब करने की बात कहकर पुलिस से बाहर जाने की अनुमति ली और मौका मिलते ही वहां से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार आरोपी की पहचान खीरचंद, पिता केवल सिंह, निवासी कुम्हारीसानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज था और वह इस प्रकरण में स्थायी वारंटी था। इसी मामले में पुलिस उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई कर रही थी।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के मुताबिक अभिरक्षा के दौरान आरोपी ने पेशाब करने की बात कही। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बाहर जाने के दौरान उसने मौका देखकर वहां से दौड़ लगा दी और पुलिस की पकड़ से निकल गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में पसान पुलिस ने आरोपी खीरचंद के खिलाफ BNS की धारा 262 के तहत अलग से अपराध दर्ज किया है। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। फरार वारंटी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस आरोपी के रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से भेंट कर लिया आशीर्वाद, पंगत में बैठकर ग्रहण किया प्रसाद

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins