छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : अकलतरा में डॉ. अखिल जैन को ‘समाज रत्न’ सम्मान …

By kadwaghut|05 May 2026, 12:49 PM
f X W

रायपुर । भारतीय जैन संघटना, बिलासपुर के तत्वावधान में अकलतरा स्थित ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर गौसेवा, प्राकृतिक कृषि और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए खैरागढ़ की मनोहर गौशाला से जुड़े डॉ. अखिल जैन को प्रतिष्ठित “समाज रत्न अलंकरण” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जस्टिस जितेंद्र जैन, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार पंकज जैन और पूर्व जस्टिस नीलम सांखला ने प्रदान किया।

कार्यक्रम में संजय सिंगी, मनोज लुंकड़, प्रमोद लूणावत, विजय गंगवाल, पारस चैनल के संचालक प्रकाश मोदी और अमरेश जैन सहित कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे। विभिन्न शहरों से आए जनप्रतिनिधियों, समाज के वरिष्ठजनों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

डॉ. अखिल जैन द्वारा मनोहर गौशाला के माध्यम से गौसेवा के साथ-साथ गोमूत्र आधारित प्राकृतिक खेती (फसल अमृत) और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उनका यह प्रयास न केवल कृषि को टिकाऊ बना रहा है, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ा रहा है।

समारोह के दौरान विद्या दान, वस्त्र वितरण और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जैसे सेवा कार्य भी आयोजित किए गए। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा की कहानी : सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को मिला संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins