राजनांदगांव : तीज : राजपूत समाज की महिलाओं ने पर्व में दिखाई सांस्कृतिक एकता…
राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के राजनांदगांव इकाई द्वारा हरितालिका तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने आयोजन में शामिल होकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह थीं।
उन्होंने तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की मुख्य रीढ़ हैं। विशिष्ट अतिथि सांसद संतोष पांडे की पत्नी रेखा पांडे और महापौर मधुसूदन यादव की पत्नी करुणा यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
महिला मंडल की जिला अध्यक्ष शीला सिंह गहरवार, उपाध्यक्ष नीतू सिंह, शहर अध्यक्ष रश्मि सिंह, सचिव नीलम सिंह, कोषाध्यक्ष सुनीता सिंह, कानूनी सलाहकार संगीता सिंह, सहसचिव निशि सिंह, जनसंपर्क प्रभारी बिंदु सिंह, मीडिया प्रभारी सपना सिंह और सांस्कृतिक प्रभारी वैशाली सिंह सहित पदाधिकारी मौजूद रहीं। इस दौरान संरक्षक शांति देवी परिहार, डॉ. आरपीएस भदौरिया, डॉ. आरएन सिंह, अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष केपी सिंह, ओपी सिंह व शिवकुमार ठाकुर सिंह, महासचिव जय नारायण सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।




