छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : धर्म की शरण लेने वाला कभी कष्टों की परवाह नहीं करता…
राजनांदगांव | ज्ञान वल्ल्भ उपाश्रय भवन में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन की कड़ी में सोमवार को खरतर गच्छाधिपति मणिप्रभ सागर के शिष्य मुनि समयप्रभ सागर ने कहा कि धर्म की शरण लेने वाला कभी कष्टों की परवाह नहीं करता। वह कष्टों से संघर्ष करता है और विजय प्राप्त करता है। सामान्य भिक्षु (साधु) अनुकूलता को अपना मार्ग मानता है और वह इस मार्ग पर चलना चाहता है।
वह सुविधा का उपभोग करना चाहता है। धर्म की शरण लेने वाले साधु को अनुकूलता की कोई परवाह नहीं होती। वह अनुकूलता को अपनी पीठ दिखता है और प्रतिकूलता को अपनाता है। वह यह जानता है कि अनुकूलता उसे धर्म से दिखा देगी और प्रतिकूलता उसे धर्म के मार्ग में अडिग बनाएगी। कहा कि प्रतिकूलता को पकड़ने के लिए धीरज धारण करना पड़ता है, दुखों का सामना करना पड़ता है।
अगली खबर लोड हो रही है...



