छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ऊपर किरायेदार बनकर रहता था, नीचे के घर पर थी चोरी की नजर ; ऐसे खुला राज…

By kadwaghut|22 Sep 2026, 10:51 AM
f X W

राजनांदगांव , मकान की ऊपरी मंजिल पर किराये से रहने वाला व्यक्ति ही नीचे रहने वाले परिवार के घर में रखे जेवरों की जानकारी बाहर बैठे साथी को देता रहा। घर के सूने होने का समय पता चला तो जेल में हुई पहचान के बाद तैयार की गई चोरी की साजिश को अंजाम दे दिया गया।

बसंतपुर थाना क्षेत्र की आशीर्वाद कालोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10.50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।

मामले में हरियाणा के कुरुक्षेत्र डेह कालोनी निवासी और वर्तमान में भिलाई खुर्सीपार में रहने वाले 32 वर्षीय विक्की वर्मा तथा दुर्ग जिले के चिल्हाटी-काकोड़ी निवासी और वर्तमान में आशीर्वाद कालोनी में रहने वाले 43 वर्षीय रहिमन टीकमदास बड़ाबाघ को गिरफ्तार किया गया है। आशीर्वाद कालोनी, कौरिनभाठा निवासी कुल प्रकाश वालदे 11 सितंबर को ड्यूटी पर गए थे। दोपहर 12:30 से 2:45 बजे के बीच आरोपितों ने उनके मकान का ताला तोड़कर प्रवेश किया। अलमारी का लाकर तोड़कर सोने की तीन अंगूठियां, टाप्स, नथ, चेन, लॉकेट, झुमके, चूड़ी, बाली और हार सहित चांदी की पायल व 1.50 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 4.15 लाख रुपये बताई गई थी।

जेल में हुई दोस्ती, बाहर निकलकर बनाया निशाना पुलिस के अनुसार, विक्की वर्मा वर्ष 2025-26 में चोरी के मामले में सेंट्रल जेल जगदलपुर में बंद था। वहीं उसकी पहचान चोरी के एक अन्य मामले में बंद रहिमन से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई। रहिमन पीड़ित के मकान के ऊपर प्रथम तल पर किराये से रहता था। उसने विक्की को घर में रखे महंगे जेवरों की जानकारी थी।

READ ALSO  मोहला : CM साय की सुशासन पहल से खिले चेहरे, राजेश्वरी को मिली बड़ी राहत ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button