छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का किया सम्मान…

By kadwaghut|07 Sep 2026, 11:44 AM
f X W

मोहला | जिला मुख्यालय मोहला सहित आसपास के शासकीय व निजी विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुई। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद लिया।

बच्चों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी बताई तथा कविता, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कुछ विद्यालयों में संस्था प्रमुखों, कुछ स्थानों पर अधिकारी व कुछ विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर शिक्षकों को बधाई दी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : प्रेस क्लब में सजी सुर-संगीत और साहित्य की महफिल...

Related Articles

Back to top button