छत्तीसगढ़गरियाबंद जिला

CG : पति बना हैवान, बेल्ट से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला …

By kadwaghut|22 Sep 2026, 10:50 AM
f X W

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने अपनी पत्नी की बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। यह पूरा मामला शोभा थाना क्षेत्र के जरहीडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि जरहीडीह निवासी राम कुमार का बीती रात अपनी पत्नी मोनिका (32 वर्ष) से चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी पति ने बेल्ट से मोनिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने मोनिका को तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति राम कुमार को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और हत्या के पीछे की परिस्थितियों को भी खंगाला जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : डोंगरगांव-तुमड़ीबोड़ को जोड़ने वाला मचानपार मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान...

Related Articles

2

Back to top button