छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : डोंगरगढ़ से घुमका, नांदगांव तक राजस्व अफसरों के प्रभार बदले गए…
राजनांदगांव | कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने डोंगरगढ़, घुमका, कुमरदा, राजनांदगांव तहसील में अफसरों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार अमीय श्रीवास्तव को घुमका पदस्थ किया गया है। तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में पदस्थ तहसीलदार सोनित मोरिया को कुमरदा भेजा गया है।
राजनांदगांव में पदस्थ तहसीलदार चितेश कुमार देवांगन को डोंगरगढ़, तहसील कार्यालय घुमका में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार राम लखन चौहान को तहसील कार्यालय राजनांदगांव में नई पदस्थापना िमली है।
अगली खबर लोड हो रही है...




