छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खेलो इंडिया में मेघापाल को मिला गोल्ड, 77 किलो में टॉप…

By kadwaghut|18 Sep 2026, 11:23 AM
f X W

24वीं सबजूनियर-जूनियर छत्तीसगढ़ प्रदेश वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता बालक-बालिका और अस्मिता खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टर प्रतियोगिता 2026 कांकेर के मिनी स्टेडियम में 11 से 13 सितंबर तक तीन दिन चली। आयोजन कांकेर जिला वेटलिफ्टिंग संघ ने किया। प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

Advertisement
Advertisement

एक्सपर्ट जिम में अभ्यासरत नवोदित महिला वेटलिफ्टर मेघापाल ने अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2026 में धमतरी जिले से हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग के 77 किलोग्राम वजन समूह में मेघापाल ने स्नैच में 59 किग्रा उठाया। क्लीन एंड जर्क में 78 किग्रा उठाया। कुल 137 किग्रा वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया।

मेघापाल ने राज्य स्तर की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में पहली बार भाग लिया। इसी में गोल्ड मेडल जीता। मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेघापाल एक्सपर्ट जिम में वेटलिफ्टिंग ट्रेनर एकता बंजारे के मार्गदर्शन में अभ्यास करती है। इस सफलता की सराहना की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर में बदमाशों पर शिकंजा, 2 दिन में 10 आरोपी गिरफ्तार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins