छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : तालाब में डूबने से 3 सहेलियों की मौत, किसान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ …

By kadwaghut|18 Sep 2026, 11:39 AM
f X W

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को नहाने गईं 3 सहेलियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण तालाब पहुंचे। वहां किनारे चप्पल और कपड़े मिले। इसी दौरान एक नाबालिग का शव दिखाई दिया। इसके बाद तालाब में डूबीं 2 अन्य नाबालिगों की तलाश शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव भी तालाब से बरामद कर लिए गए। तीनों सहेलियां स्कूल नहीं गई थीं और तालाब में नहाने पहुंची थीं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, इंदु अगरिया (7) पिता दुर्जन, राखी (8) पिता मलखम और साधना (8) पिता सुखसिंह नुनेरा गांव की रहने वाली थीं। तीनों सहेलियां कक्षा पहली में पढ़ती थीं और किसान परिवार से थीं। गुरुवार को उनके परिजन काम करने गए थे। इस दौरान तीनों सहेलियां स्कूल नहीं गईं और दोपहर में तालाब में नहाने चली गईं। शाम को उनके परिजन घर लौटे तो तीनों घर पर नहीं थीं। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए एक ग्रामीण तालाब पहुंचा।

वहां मेड़ पर बच्चियों के चप्पल और कपड़े मिले। वहीं, इंदु का शव तालाब में तैरता मिला। ग्रामीण ने तुरंत परिजनों और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इंदु के शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बाकी दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पंचनामा किया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

READ ALSO  राजनांदगांव : महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता पर हुई कार्यशाला…

बताया जा रहा है कि जब तीनों सहेलियां तालाब में नहाने गईं, उस समय वहां कोई और मौजूद नहीं था। आशंका है कि नहाने के दौरान पहले एक बच्ची डूबने लगी होगी। उसे बचाने की कोशिश में बाकी दोनों सहेलियां भी पानी में उतर गई होंगी और तीनों डूब गईं होंगी। पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक बच्ची का शव तालाब के पानी में तैरता मिला। इसके बाद बाकी दो बच्चियों की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव भी बरामद कर लिए गए। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins