राजनांदगांव : रामधुनी सनातन संस्कृति का प्रतीक : कैलाश…
डोंगरगांव| ग्राम कलडबरी में दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश शर्मा थे। विशेष अतिथि सरपंच संघ अध्यक्ष दीनदयाल साहू, सरपंच ग्राम पंचायत कलडबरी जंत्री बाई साहू, महामंत्री युवा मोर्चा ईश्वर निर्मलकर, दुखू राम साहू, पुरुषोत्तम निर्मलकर उपस्थित थे।
इस अवसर पर किशोर साहू, उत्तरा साहू, रमेश साहू, चैतु रावटे, शेखर रावटे, निर्भय रावटे, हरीश साहू, दीपक ठाकुर, पूना कतलाम, लुमन साहू, राकेश निर्मलकर, नारायण साहू, हेमंत, राजेंद्र यादव, चोवा पटेल, धनेंद्र ठाकुर, रहीपाल मांडवी, टेमन साहू, राजेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कैलाश शर्मा ने कहा कि रामधुनी हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। दो दिवसीय आयोजन में विभिन्न रामधुनी मंडलियों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।



