छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : करेला भवानी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण…

By kadwaghut|18 Sep 2026, 11:53 AM
f X W

डोंगरगढ़ | विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करेला भवानी में भगवान विश्वकर्मा जयंती व नवनिर्मित सामुदायिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। सामुदायिक भवन से ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

Advertisement
Advertisement

विवाह, धार्मिक आयोजन, बैठकें, सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के आयोजन में इस भवन का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को भी सुना तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में जनपद सदस्य जय प्रकाश वर्मा, सरपंच करेला टाकेश्वर वर्मा, दुर्गेश सिंह, धन्नू यादव, ग्राम पटेल भारत वर्मा, गुलाब चंद विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, जितेश, रंजिता, पुष्पाबाई उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़, हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीया

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins