छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पहल : योग खिलाड़ी विकास कार्यक्रम में सीखे योग के विभिन्न कौशल बताए…

By kadwaghut|18 Sep 2026, 11:57 AM
f X W

शासकीय प्राथमिक शाला सेवताटोला में छह दिवसीय प्राथमिक शाला योग खिलाड़ी विकास कार्यक्रम 2026-27 का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों में योग के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें योग प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड क्रं. 6 की पार्षद गायत्री यादव थीं।

Advertisement
Advertisement

अध्यक्षता शासकीय प्राथमिक शाला बोधीटोला के प्रधान पाठक पूनाराम कन्नौज ने की। विशिष्ट अतिथियों में शिक्षाविद् बसंती मालेकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तारिणी जांगड़े, ममता कंडरा, अतिथि शिक्षिका दुर्गा सोनकर, सहायक शिक्षक पुष्पलता भंडारी उपस्थित थीं। संयोजक प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सेवताटोला देवेंद्र किशोर साहू उपस्थित थे।

मुख्य योग प्रशिक्षक व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार पटेल ने विद्यार्थियों को छह दिवसीय तक योग क्रीड़ा कौशल प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को योग प्रतियोगिता के अंतर्गत निम्नलिखित विधाओं का अभ्यास कराया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता, एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास व योग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

प्रशिक्षण में प्राथमिक शाला सेवताटोला के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रशिक्षणार्थी बच्चों में पंकज ठाकुर, सन्नी सोनकर, क्रिश सोनकर, काव्या विश्वकर्मा, खुशी देवांगन, याचना विश्वकर्मा, जितेश विश्वकर्मा, गुंजन विश्वकर्मा, साक्षी सोनकर , हिमांशी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न योगासनों, संतुलन अभ्यासों तथा एकल-समूह योग प्रस्तुत किए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : 42 कर्मचारियों का चयन करीब 4 साल बाद निरस्त…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins