छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अग्रवाल समाज में चुने गए नए नेतृत्व, संतोष जिला अध्यक्ष, आलोक महासचिव बने…

By lokesh sharma|03 Aug 2026, 11:05 AM
f X W

राजनांदगांव , अग्रवाल सभा के तत्वावधान में अग्रसेन भवन में आयोजित राजनांदगांव जिला अग्रवाल संगठन के कार्यकर्ता सम्मेलन में नए जिला नेतृत्व का सर्वसम्मति से चयन किया गया। सम्मेलन में संतोष अग्रवाल (राधाकृष्ण) को जिला अध्यक्ष तथा आलोक बिंदल को महासचिव निर्वाचित किया गया। राजनांदगांव समेत खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, गंडई, चौकी, सालेवारा, गेंदाटोला और आसपास के क्षेत्रों से 160 से अधिक समाजबंधु, महिलाएं और युवाओं ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में संगठन की दो वर्षों की गतिविधियों की समीक्षा, सदस्यता अभियान, जिला समिति के पुनर्गठन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। निवर्तमान जिला अध्यक्ष शरद अग्रवाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए नए नेतृत्व का चयन किया गया। मुख्य अतिथि एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने समाज में एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि जैसे सूर्य की हजारों किरणें मिलकर पूरे जगत को प्रकाशित करती हैं, वैसे ही समाज की सभी संस्थाएं और संगठन मिलकर सेवा का प्रकाश फैलाएं। उन्होंने समाज के प्रत्येक सदस्य से स्थानीय नेतृत्व का सम्मान करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान महत्वपूर्ण निर्णय में विवाह समारोहों में प्री वेडिंग सूट की परंपरा पर प्रतिबंध के पूर्व संकल्प को पुनः दोहराया गया। वक्ताओं ने संगठन की एकता, अनुशासन एवं सेवा भावना को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। पुरुष, महिला एवं युवा शक्ति की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि समाज संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

READ ALSO  हैंडबॉल के 4 और एथलेटिक्स के 5 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, जिले के गौरव की बढ़ाएंगे शान

चर्चा कर सर्वसम्मति से लिए गए प्रमुख निर्णय राष्ट्रीय कार्यसमिति के ​निर्णय अनुमोदन किया। प्रमुख निर्णय में विभिन्न मांगलिक अवसरों पर अंग्रेजी शासनकाल के चित्रयुक्त चाँदी के सिक्कों के स्थान पर भगवान अग्रसेन के चित्रयुक्त सिक्कों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। मांगलिक अवसरों पर सार्वजनिक सड़कों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के नृत्य-गान की परंपरा को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के संकल्प की पुनः पुष्टि की गई। विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह 25 वर्ष की आयु से पूर्व कराने के लिए जनजागरण अभियान चलेगा।

दो वर्षों की गतिविधियों के संबंध में समीक्षा की गई बैठक में विगत दो वर्षों की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, जिला समिति के पुनर्गठन एवं समाजहित के अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक लोहिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल डोंगरगढ़, लक्ष्मण लोहिया, अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, निवृत्तमान अध्यक्ष शरद अग्रवाल, मंजू खोखरिया, संरक्षिका वर्षा अग्रवाल आदि मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins