छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 52.91 लाख की गड़बड़ी, सहायक संचालक सस्पेंड…

By kadwaghut|03 Sep 2026, 11:38 AM
f X W

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग अल्बियुस एक्का को निलंबित किया है। साथ ही उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करने के लिए सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी राजनांदगांव तथा वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी राजनांदगांव द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग में खेल सामग्री खरीदी की संयुक्त जांच की गई।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग अल्बियुस एक्का द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2026-27 तक विभिन्न योजना अंतर्गत 52 लाख 91 हजार रुपए व्यय किए गए। जांच में पाया गया कि अल्बियुस एक्का द्वारा अपने वित्तीय अधिकारों की सीमा का अतिक्रमण करते हुए कलेक्टर एवं सक्षम वित्तीय प्राधिकारी की स्वीकृति के बिना खरीदी की गई।

इस दौरान निविदा व जेम प्रक्रिया नहीं अपनाने, क्रय समिति गठित नहीं करने, स्थानीय विक्रेताओं से सीधे सामग्री खरीदने, सामग्री का भौतिक सत्यापन नहीं कराने तथा अभिलेखों का समुचित संधारण नहीं करने सहित अन्य अनियमितता पाई गई। बहरहाल विभागीय जांच संस्थित करने के लिए सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : आज और कल नहीं बिकेगा मांस मटन, रायपुर नगर निगम रखेगा नजर ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins