छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : निगम के सामने डिवाइडर पर पेड़ सूखे, शहर की सुंदरता हो रही खराब…
राजनांदगांव | नगर निगम कार्यालय के सामने डिवाइडर पर लगाए गए कई पेड़ सूखने से हरियाली प्रभावित हो रही है। डिवाइडर पर पौधे लगाने का उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्ग की सुंदरता बढ़ाने के साथ हरियाली विकसित करना है, पेड़ों के सूखने के बाद वहां खाली और बेजान स्थिति दिखाई दे रही है।
निगम कार्यालय के सामने ही यह स्थिति होने से जिम्मेदार विभाग की देखरेख पर सवाल उठता है। सूखे पेड़ों को हटाकर उनकी जगह नए पौधे लगाने के साथ नियमित पानी और देखरेख की व्यवस्था की जरूरत है, ताकि डिवाइडर की हरियाली बरकरार रहे।
अगली खबर लोड हो रही है...




