छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : चढ़ने लगा पारा, बारिश पर ब्रेक, जानें कैसा रहेगा मौसम? ….

By kadwaghut|16 Sep 2026, 11:25 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून के कमजोर पड़ने से राजधानी समेत कुछ शहरों में तापमान बढ़ गया है. लोग गर्मी से परेशान रहे. हालांकि कुछ इलाके ऐसे भी रहे जहां हल्की बारिश ने राहत दी. मौसम विभाग ने बताया कि बारिश की रफ्तार अगले चार दिनों में सुस्त रहेगी. इसके बाद बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग के अनुसार मौसमी वर्षा सामान्य रही, जिसमें सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी रहने की संभावना है. इसके बाद बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी हो सकती है. अगले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

Advertisement
Advertisement

राजधानी रायपुर में 15 सितंबर को 33.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. 16 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। प्रदेश में मंगलवार को रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हुई है. सबसे ज्यादा बारिश 6 सेमी जगदलपुर, 4 सेमी घुमका, 2 सेमी कुटरू और 1-1 सेमी दाढ़ी, बकावंड और धमधा में दर्ज की गई. 35 डिग्री सेल्सियस के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जबकि 21 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि मॉनसून द्रोणिका अब दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर उदयपुर, रायसेन, पेंड्रा रोड, रांची और दीघा तक और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. वहीं बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

READ ALSO  CG : साइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins