छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : नगर पंचायत की बैठक का एजेंडा बना विवाद की वजह, कांग्रेस पार्षदों का बड़ा विरोध …

By kadwaghut|16 Sep 2026, 10:47 AM
f X W

सूरजपुर: सूरजपुर जिला के नगर पंचायत प्रतापपुर में प्रस्तावित परिषद की बैठक को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने पहली बार सामूहिक रूप से विरोध दर्ज कराते हुए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि परिषद की बैठक में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण विषयों और एजेंडे को लेकर कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों से पर्याप्त चर्चा नहीं की गई तथा उन्हें समय पर आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि परिषद की बैठक नगर पंचायत के विकास कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों का प्रमुख मंच है। ऐसे में बैठक में रखे जाने वाले विषयों पर सभी निर्वाचित पार्षदों को जानकारी देना और उनके सुझाव लेना आवश्यक है। पार्षदों ने बिना पर्याप्त चर्चा एवं जानकारी के एजेंडा निर्धारित कर परिषद की बैठक आयोजित किए जाने की प्रक्रिया पर सामूहिक आपत्ति जताई है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि बैठक के सभी विषयों एवं एजेंडे की जानकारी पार्षदों को समय पूर्व दी जाए, महत्वपूर्ण विषयों पर सभी पार्षदों से चर्चा एवं सुझाव लिए जाएं तथा परिषद की कार्यवाही में सभी निर्वाचित पार्षदों की सहभागिता और सम्मान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नियम विरुद्ध कार्यों के स्थल परिवर्तन जैसे मामलों की पुनरावृत्ति नहीं होने देने की मांग भी रखी गई है।

पार्षदों का कहना है कि उनका विरोध किसी विकास कार्य को रोकने के लिए नहीं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए है। “जनता ने चुनकर भेजा, फिर निर्णय में हमारी बात क्यों नहीं?” , वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद मासूम इराकी ने उठाया सवाल वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद मासूम इराकी ने कहा कि नगर पंचायत के महत्वपूर्ण निर्णयों और कार्यों में कांग्रेस पार्षदों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्षद जनता के बीच से चुनकर आते हैं, इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले उन्हें विश्वास में लेकर उनकी राय और सुझाव लिए जाने चाहिए।

READ ALSO  CG : नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान ...

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विरोध विकास कार्यों का नहीं, बल्कि पार्षदों को निर्णय प्रक्रिया में उचित महत्व नहीं दिए जाने का है। “एक माह से स्ट्रीट लाइट बंद, कांग्रेस वार्डों की अनदेखी क्यों?” , वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद प्रियंकल तिवारी ने मूलभूत सुविधाओं पर उठाए सवाल वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद प्रियंकल तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड की मुख्य सड़क की स्ट्रीट लाइट करीब एक माह से खराब है। इसके अलावा सफाई, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के मामले में भी वार्ड की अपेक्षित देखरेख नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को लेकर पार्षद और जनता दोनों परेशान हैं, फिर भी समय पर समाधान नहीं हो रहा। प्रियंकल तिवारी ने स्ट्रीट लाइट सहित मूलभूत सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। अब प्रशासन के जवाब पर नजर कांग्रेस पार्षदों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के बाद नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और परिषद बैठक की प्रक्रिया को लेकर चर्चा तेज हो गई है। एक तरफ पार्षदों ने एजेंडे को लेकर पारदर्शिता और सहभागिता की मांग उठाई है, वहीं दूसरी ओर वार्ड स्तर पर स्ट्रीट लाइट, सफाई और बिजली जैसी समस्याओं को भी सामने रखा गया है। अब देखने वाली बात होगी कि नगर पंचायत प्रशासन कांग्रेस पार्षदों की आपत्तियों और वार्डों की समस्याओं पर क्या कार्रवाई करता है और आगामी परिषद बैठक में इन मुद्दों पर क्या स्थिति सामने आती है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins