छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दो महीने का चावल एक साथ, शक्कर नमक के लिए अगले माह फिर चक्कर…

By kadwaghut|16 Sep 2026, 10:39 AM
f X W

राजनांदगांव , जिलेभर की पीडीएस दुकानों से सितंबर-अक्टूबर का चावल राशन कार्डधारी हितग्राहियों को एक साथ देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन शक्कर और नमक एक माह का मिल रहा। इसके लिए कुछ दुकानों में हितग्राहियों को सीधे अगले माह में बुलाने की शिकायतें सामने आ रही है। जिलेभर में 2 लाख 59 हजार राशन कार्ड, 499 पीडीएस की दुकानें चल रही है। लेकिन इसके मुकाबले पीडीएस की दुकानों में शक्कर नहीं पहुंच रही। इसके लिए उन्हें आगले माह भी जाना पड़ेगा।

खाद्य विभाग के अनुसार सितंबर में 17 हजार मीट्रिक टन चावल का भंडारण किया गया है। राशन दुकानों में तकनीकी दिक्कतों की शिकायतों को खाद्य विभाग दूर कर रहा है। ई-पॉश मशीन अपडेट नहीं होने से इस माह अब जाकर वितरण शुरू हो सका है। माह के शुरुआती 10 दिन निकल जाने से अब कतारें लग रही है। लेकिन अब भी कई दुकानों में तकनीकी समस्या के कारण वितरण में समस्या है। विभाग के मुताबिक राशन दुकानों में आने वाली तकनीकी दिक्कतों की शिकायत मिलने पर समाधान कर रहे हैं।

6 माह से जिले की पीडीएस दुकानों में यही स्थिति जिले से लगे कबीरधाम जिले में शक्कर के दो कारखाने हैं। जानकारी अनुसार पीडीएस की दुकानों में यहीं से शक्कर की सप्लाई होती है। लेकिन राजनांदगांव के साथ एमएमसी और केसीजी जिले की पीडीएस दुकानों में विगत 6 माह से किल्लत बनी हुई है। पीडीएस संचालक ऊपर से सप्लाई बाधित होने की बात कर रहे हैं। खाद्य विभाग के अफसरों का कहना है इसकी कमी नहीं है​।

READ ALSO  एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button