छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : 2 बसों में खामियां पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी …

By kadwaghut|22 Jul 2026, 3:29 PM
f X W

महासमुंद। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को महासमुंद अंतर्गत 02 निजी स्कूल रीवरडेल इंटरनेशनल स्कूल एवं वेडनर स्कूल महासमुंद की संघन जांच की गई। जांच के दौरान स्कूल बच्चों द्वारा दो पहिया वाहन चालन किया जाना नहीं पाया गया। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा स्कूल प्रबंधन को यातायात नियमों का पालन करते हुए 16 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को लायसेंस एवं हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से किये जाने की सूचना दी गई एवं 02 स्कूल बसों में खामियों पाए जाने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

Advertisement
Advertisement

महासमुंद। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आज 22 जुलाई से प्रारंभ हो गई है। यह काउन्सलिंग 5 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के पश्चात पात्र छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग सूची एवं तिथियां विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.inपर प्रदर्शित कर दी गई हैं। काउन्सलिंग सूची में जिन छात्र-छात्राओं का नाम शामिल है, उन्हें सूची में आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर काउन्सलिंग में भाग लेना होगा। काउन्सलिंग प्रतिदिन प्रातः 11ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त ने अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं उनकी छायाप्रतियों के साथ संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। प्रवेश प्रक्रिया, काउंसलिंग सूची तथा अन्य संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाइट एवं जिला सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, महासमुंद से प्राप्त की जा सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अनुराग सिंहदेव के भतीजे को युवकों ने घेरा, पैसे नहीं देने पर मारपीट ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins