डोंगरगांव| अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन व राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन 14 अगस्त को रायपुर में किया जा रहा है। इस वर्ष आयोजन में राजनांदगांव जिले के डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू को उनके बहुआयामी योगदान के लिए प्राइड ऑफ भारत अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. हेमशंकर छुरिया तहसील अंतर्गत ग्राम बन नवागांव के निवासी हैं। 20 वर्षों से वे निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में लगे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सक्रिय हैं।
