छत्तीसगढ़

CG : बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 4:50 PM
f X W

सक्ती । छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना में शामिल एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

मेढ़ापाली में हुई थी घटना जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को थाना डभरा क्षेत्र के ग्राम मेढ़ापाली स्थित अंबेडकर चौक के पास बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस संबंध में प्रार्थी छत्रपाल आजाद पिता महावीर निवासी पलाड़ी खुर्द ने थाना डभरा में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर थाना डभरा में बीएनएस की धारा 298 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के बाद सामने आए आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घटना से जुड़े गवाहों के बयान दर्ज किए और तकनीकी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद डभरा पुलिस ने 12 सितंबर को कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में— हेमंत यादव, पिता श्याम कुमार यादव, उम्र 24 वर्ष साहिल भारद्वाज, पिता संतोष भारद्वाज, उम्र 19 वर्ष अमित बसंत, पिता कृष्ण कुमार बसंत, उम्र 20 वर्ष शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम मेढ़ापाली, थाना डभरा, जिला सक्ती के निवासी बताए गए हैं। इसके अलावा घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने पकड़ा है। उसे नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। परिजनों को दी गई सूचना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की कार्रवाई की जानकारी उनके परिजनों को दी है।

READ ALSO  CG : धमतरी में पर्यटन को मिलेगा नया मुकाम, कैंपिंग से लग्जरी होमस्टे तक बनेगा प्लान…

वहीं मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश पटेल, उप निरीक्षक कमल मैरिसा, सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू सहित पुलिस टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा आरक्षक योगेश साहू, गोविंद पटेल, जय प्रकाश उरांव, राम गोपाल यादव, रणजीत जांगड़े, महिला आरक्षक दुलेश्वरी कंवर, साइबर सेल सक्ती, चौकी फगुरम, चौकी अड़भार और थाना मालखरौदा की टीम ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins