छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : पार्षद पर जानलेवा हमला, झगड़ा छुड़ाने पहुंचे थे आरोपी ने सिर पर किया वार…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 4:35 PM
f X W

रायगढ़ । जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में विवाद शांत कराने पहुंचे वार्ड पार्षद पर नशे में धुत युवक द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पार्षद को धमकी दी और लोहे की धारदार वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला वार्ड क्रमांक 36 राजीव गांधी नगर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार घटना 12 सितंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे की है।

विवाद रोकने पहुंचे थे पार्षद जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विजय चौहान जूटमिल पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट होती दिखाई दी। जनप्रतिनिधि होने के नाते पार्षद विजय चौहान विवाद को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को समझाने और झगड़ा खत्म करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद कमल सारथी कुछ लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। जब पार्षद ने उसे विवाद करने से मना किया तो आरोपी नाराज हो गया। गाली-गलौज के बाद किया हमला आरोप है कि कमल सारथी ने पार्षद विजय चौहान से विवाद शुरू कर दिया। उसने कथित तौर पर कहा कि “तुम बीच में क्यों आ रहे हो, वार्ड के पार्षद बनते हो” और इसके बाद गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने पार्षद को जान से मारने की धमकी भी दी।

READ ALSO  *आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष अनुसंधान, महत्वपूर्ण खनिज, जनजातीय स्वास्थ्य और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में अनुसंधान को मिलेगी नई गति*

इसके बाद उसने अपने पास रखी लोहे की धारदार वस्तु से पार्षद के सिर पर हमला कर दिया। हमले में विजय चौहान को चोट आई। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पार्षद के पिता ने थाना जूटमिल पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया गंभीर मामला मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने आरोपी कमल सारथी के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 296 और 351(3) के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। देर रात कई संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।

फिलहाल उसकी तलाश लगातार जारी है। SSP ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि विवाद शांत कराने पहुंचे जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट करना गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी और वैधानिक कार्रवाई करेगी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। एसएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button